अपराध में राँची अव्वल:राज्य में पांच साल में 19,383 लोग बने ठगी के शिकार,इनमें राँची के 3545,पाँच साल में राज्य में किस जिले में कितने अपराध….

                                                                                                                                                                                                साइबर अपराध के भी मामले सबसे अधिक राँची में पांच वर्षों में 1432 लोगो को साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार।पूरे झारखण्ड में 5350 लोगो के साथ हुआ साइबर अपराध

राँची।जैसे जैसे राजधानी राँची तेजी से विकसित हो रहा है। यहां अपराध भी उसी तेजी से बढ़ रहा है। विगत पांच वर्षों के अपराध के आकड़ों को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने तैयार कर इसपर कार्रवाई शुरू की है कि कौन मामले लगातार बढ़ रहे है। ताकि इसपर रोक लगाई जा सके। सीआईडी के आंकड़ों पर गौर करे तो सबसे चौकाने वाले आकड़े ठगी के सामने आए है। विगत पांच वर्षों में राज्य में 19383 लोग ठगी के शिकार हुए है। इनमें सबसे अधिक मामले राँची में 3545 दर्ज हुए है। राँची में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। 2019 में राँची में ठगी के मामले 853 दर्ज हुए। वहीं 2020 में 609 वर्ष 2021 में 696, वर्ष 2022 में 827 और वर्ष 2023 में अबतक 560 मामले ठगी के दर्ज हो चुके है। राँची के बाद ठगी मामले में जमशेदपुर है। साइबर अपराध में भी राँची पहले स्थान पर है। पिछले पांच वर्षों में झारखण्ड में साइबर अपराध के 5350 मामले सामने आए है। इसमें 1432 मामले सिर्फ राँची में दर्ज हुए है। राँची में कोरोना काल में 2019 में सबसे अधिक साइबर अपराध के मामले 478 दर्ज हुए थे। क्योंकि उस दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल काफी बढ़ गया था। मोबाइल पर लोग सबसे अधिक समय देने लगे थे।

हत्या और लूट में भी राँची सबसे आगे

राँची में हत्या और लूट में भी सबसे आगे है। हालांकि पिछले पांच वर्षों की तुलना करे तो राँची में हत्या की संख्या में थोड़ी कमी आई है। राँची वर्ष 2019 में हत्या के 189 मामले, वर्ष 2020 में 174 मामले, वर्ष 2021 में 190 मामले, वर्ष 2022 में 172 मामले और वर्ष 2023 में अबतक हत्या के 102 मामले दर्ज हुए है। लूट में भी राँची झारखण्ड में सबसे आगे है। राँची में वर्ष 2019 में 207 के साथ लूट हुई। वर्ष 2020 में 225 के साथ, वर्ष 2021 मे 202 के साथ, 2022 में 159 और वर्ष 2023 में अबतक राँची में 94 के साथ लूट की घटना हो चुकी है।

सीआईडी ने तैयार किया आंकड़ा

दुष्कर्म मामले में भी राँची अव्वल

दुष्कर्म मामले में भी राँची अव्वल 5 साल में 992 मामले दर्ज हुए है। दुष्कर्म मामले में धनबाद जिला दूसरे स्थान पर है। यहां 638 मामल पिछले पांच वर्षों में दर्ज हुए। वहीं तीसरे स्थान पर साहिबगंज जिले में 638 दुष्कर्म के मामले पिछले पांच वर्षों मे दर्ज हुए।

दुष्कर्म 2019 2020 2021 2022 2023

जिला

राँची 205 233 218 178 158
साहिबगंज 249 114 118 94 63
धनबाद 130 157 144 131 103
गिरिडीह 136 100 145 104 102
गढ़वा 165 129 134 110 68
पलामू 96 119 91 101 68
जमशेदपुर 88 106 103 116 72
हजारीबाग 88 173 163 137 115

ठगी 2019 2020 2021 2022 2023

जिला
धनबाद 251 290 261 339 220
गिरिडीह 239 136 114 160 101
हजारीबाग 389 259 407 368 516
जमशेदपुर 466 401 467 558 299
पलामू 246 162 119 161 136
राँची 853 609 696 827 560
साहिबगंज 438 198 179 135 82
दुमका 41 36 65 75 31
चाइबासा 100 56 45 53 55
बोकारो 383 267 292 303 195
लातेहार 67 76 67 55 37
जामताड़ा 45 43 33 55 27
सरायकेला 125 100 148 155 89
सिमडेगा 22 36 23 29 12
देवघर 249 158 130 199 95
गोड्डा 99 103 119 98 71
गुमला 48 65 51 73 42
लोहरदगा 30 50 39 53 31
चतरा 83 72 64 96 79
गढ़वा 433 130 99 119 68
कोडरमा 105 59 142 144 75
खूंटी 22 37 47 30 22
रामगढ़ 108 84 123 101 69
पाकुड़ 73 47 48 88 70
कुल 4915 3474 3738 4274 2982

साइबर अपराध:2019 2020 2021 2022 2023
जिला
धनबाद 143 77 74 54 58
गिरिडीह 41 61 35 54 33
हजारीबाग 79 93 93 47 36
जमशेदपुर 78 64 70 114 58
पलामू 49 44 33 32 12
राँची 478 286 211 255 202
साहिबगंज 23 18 20 20 10
दुमका 13 36 33 24 11
चाइबासा 20 28 16 17 09
बोकारो 42 38 29 24 17
लातेहार 22 38 39 33 29
जामताड़ा 68 74 76 78 49
सरायकेला 43 47 32 17 15
सिमडेगा 09 06 04 16 09
देवघर 71 94 118 94 28
गोड्डा 29 27 19 25 15
गुमला 10 27 23 16 16
लोहरदगा 10 16 04 10 05
चतरा 32 28 17 15 13
गढ़वा 20 23 17 17 13
कोडरमा 04 08 25 28 07
खूंटी 15 12 07 10 04
रामगढ़ 30 67 41 19 20
पाकुड़ 13 30 14 12 14
कुल 1342 1242 1050 1031 685

हत्या 2019 2020 2021 2022 2023

जिला
धनबाद 102 108 109 102 77
गिरिडीह 135 125 127 117 90
हजारीबाग 103 124 127 114 79
जमशेदपुर 93 111 106 93 53
पलामू 121 124 122 115 90
राँची 189 174 190 172 102
साहिबगंज 85 72 59 56 36
दुमका 72 76 65 86 32
चाइबासा 122 110 114 114 78
बोकारो 88 84 81 74 52
लातेहार 66 73 81 54 37
जामताड़ा 28 35 35 31 12
सरायकेला 64 53 68 79 34
सिमडेगा 54 57 39 47 32
देवघर 97 73 99 113 66
गोड्डा 76 60 66 50 35
गुमला 128 123 123 90 55
लोहरदगा 33 35 30 30 16
चतरा 67 75 61 65 61
गढ़वा 138 106 137 113 83
कोडरमा 37 46 38 34 39
खूंटी 81 76 65 65 35
रामगढ़ 36 38 35 38 29
पाकुड़ 33 37 43 27 20
कुल 2048 1992 1981 1879 1243

लूट 2019 2020 2021 2022 2023

जिला
धनबाद 35 55 52 37 24
गिरिडीह 36 28 24 29 13
हजारीबाग 51 36 32 39 27
जमशेदपुर 32 30 147 179 48
पलामू 33 42 43 40 25
राँची 207 225 202 159 94
साहिबगंज 49 26 13 17 06
दुमका 25 23 20 24 07
चाइबासा 15 12 18 22 19
बोकारो 30 27 14 20 13
लातेहार 14 05 09 06 04
जामताड़ा 10 10 18 06 02
सरायकेला 14 18 17 13 05
सिमडेगा 04 06 09 07 04
देवघर 38 32 43 44 33
गोड्डा 15 15 12 13 07
गुमला 29 26 09 14 07
लोहरदगा 15 13 07 09 06
चतरा 43 39 26 27 23
गढ़वा 38 18 24 19 14
कोडरमा 07 10 04 06 06
खूंटी 12 14 11 14 08
रामगढ़ 19 15 18 13 06
पाकुड़ 04 07 03 06 03
कुल 775 732 775 762 404