Ranchi:पूर्व विधायक मलखान सिंह के आवास से तीन लाख के सामान की चोरी, अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज…

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अशोक कुंज स्थित पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के आवास से तीन लाख रुपए के सामान की चोरी हो गई है। इस संबंध में उनके भांजे अविनाश गौरव ने अरगोड़ा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनके आवास की देखभाल अविनाश ही करते है। उनका आवास पर रिपेयरिंग का काम चल रहा है। अविनाश ने घर से निकले कचड़ा को हटाने के लिए उन्होंने रात में एक गाड़ी को बुलाया था। रात 10 से 10.30 के बीच वह कचड़ा लेकर चला गया। अगले दिन 20 मार्च की सुबह 9 बजे जब वह आवास पर आए तो पाया कि गेट का ताला टूटा हुआ है। घर में लगा टीवी और कई कीमती सामान गायब थे। घर में सात बाथरूम है उसमें लगे सभी नल गायब थे। घर से चोरी हुए समानों की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी। जब पास में लगे सीसीटीवी को उन्होंने खंगाला तो पाया कि अहले सुबह 3.06 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अरगोड़ा थाना की पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।