Ranchi:मोरहाबादी में मॉर्निंग वॉक पर गई महिला से दो ठग 70 हजार के जेवरात लेकर हुए फरार….

 

राँची।राजधानी राँची के मोरहाबादी में मॉर्निंग वॉक के लिए गई महिला गीता देवी से दो ठगों ने 70 हजार रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस संबंध में गीता देवी ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में गीता देवी ने बताया है कि वह रोजाना की तरह मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह आठ बजे गई हुई थी। 9 बजे जब वह लौट रही थी तब अचानक एक कार उनके आगे आकर रूकी। उसमें से दो लोग उतरे और गीता देवी को अपनी बातों में उलझा दिया। गीता देवी देवी को दोनों ने कहा कि आप जो भी सोना पहनी हुई है उसे उतार कर एक प्लास्टिक में रख दे। गीता देवी उनकी बातों में आ गई और जेवरात को प्लास्टिक में रख दी। फिर दोनों युवकों ने कहा कि एक मिनट के लिए आंख बंद करे। उनकी बात में आकर गीता देवी आंख भी बंद कर ली। इतने में वे उनका जेवरात लेकर फरार हो गए। उनकी जेवरात की कीमत करीब 70 हजार रुपए मूल्य था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।