रामगढ़ की चुटुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का तांडव, कई वाहन चपेट में, 15-20 लोग घायल

रामगढ़।बुधवार सुबह चुटुपालू घाटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। करीब दो किलोमीटर तक बेकाबू दौड़ते ट्रेलर ने रास्ते में आने वाले कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार कारें, तीन दोपहिया वाहन और एक यात्री बस क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे सड़क पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में लगभग 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि ट्रेलर काफी तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल इस हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और ट्रेलर के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा

