Ranchi:22 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने मुज्जफरपुर से एक युवक को किया गिरफ्तार…

राँची।राजधानी राँची के साइबर थाने की पुलिस ने 22 लाख के गबन मामले में शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा के सोडा गोदाम मोहल्ला में छापेमारी कर साइबर अपराधी शशि शंकर कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने उसे सुबह साढ़े पांच बजे घर से पकड़ा। उसके घर से पुलिस को साइबर ठगी में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं। उस पर राँची साइबर थाने में 22 लाख के गबन का मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध गबन की प्राथमिकी राँची निवासी संतोष कुमार ने दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद राँची पुलिस ने विक्की को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। उसे राँची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर राँची आएगी। मामले में मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्हें यह पता था कि विक्की विदेश में रहकर जॉब करता है। उसके साइबर फ्रॉड से जुड़े होने की जानकारी परिजनों को भी नहीं है। बीते सात माह से वह ब्रह्मपुरा में रह रहा था। इससे पहले उसके विदेश में होने की बात बताई जा रही है।