Ranchi:रिम्स में पड़े 27 लावारिस शवों का मुक्ति संस्था की ओर से किया गया सामूहिक अंतिम संस्कार

राँची।राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में पड़े लावारिश शवों का सामुहिक अंतिम संस्कार किया गया।ये कार्य मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर पूरे विधि विधान से किया गया।संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने 27 लावारिस शवों को मुखाग्नि भेंट की।वहीं परमजीत सिंह टिंकू ने अरदास किया।उसके बाद 27 शवों का अंतिम संस्कार किया।बता दें कि 7 साल में संस्था ने 1286 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। बता दें कि यह सभी लावारिश शव रिम्स के शव गृह में थी,जिनपर एक महीने में किसी भी परिजन ने दावा पेश नहीं किया। उसके बाद रिम्स प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान नगर निगम ने लकड़ी उपलब्ध कराई।

इससे पहले लावारिश शव के अंतिम संस्कार के लिए नदी के किनारे एक साथ चिता सजाई गई। सभी लावारिस शवों को उस पर लिटाया गया।इसके बाद पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ शवों को मुखाग्नि दी गई. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि देने के बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से ईश्वर से क्षमा याचना भी की,ताकि दाह संस्कार में किसी तरह की त्रुटि होने पर उन्हें क्षमा मिल सके।
कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्य शामिल हुए :-
प्रवीण लोहिया

परमजीत टिंकु
अमित किशोर
सुदर्शन अग्रवाल
प्रमोद सारस्वत
नवीन मित्तल
उज्ज्वल जैन
अरुण कुरतियार
संजय गोयल
राहुल चौधरी
आदित्य रजगरिया
संजय अग्रवाल
गौरव केडिया
शिव शंकर शर्मा
मनीष तांतिया
मनीष जैन
दिनेश गाबा
सुनील अग्रवाल
बलबीर जैन
हरीश नागपाल
कमल चौधरी
संदीप पापनेजा
आशुतोष अग्रवाल
राजेश विजयवर्गीय
संदीप कुमार
रवि अग्रवाल
मनोज पाठक
शामिल थे