मुहल्ले में चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस की छापेमारी,दो युवती सहित पाँच गिऱफ्तार, भागने के चक्कर में दो युवक छत से कूदा,दोनों घायल

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना शहरी क्षेत्र में घर और नाम बदल बदल कर देह व्यापार चलाया जा रहा है। किराए के मकान में पूरा धंधा संचालित हो रहा है और पकड़े जाने के भय से हर तीन माह में ये लोग अपना ठिकाना बदल लेते है। ऐसा ही एक देह व्यापार का शनिवार को खुलासा शहर के जय प्रभा नगर में हुआ है। पुलिस ने यहां तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार की है। देह व्यापार का धंधा राँची में कार्यरत ई सी मिश्रा के घर में संचालित हो रहा था। बताया जाता है कि गुमला के घाघरा प्रखंड के कोटाम निवासी विनय गुप्ता यहां देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। छापेमारी शुक्रवार देर रात करीब दस बजे हुई, हालांकि इस दौरान पुलिस को जय प्रभा नगर में मोहल्लेवासियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। मुहल्लेवासी खुद सजा देना चाहते थे। बड़ी मुश्किल से दलाल और ग्राहकों को पुलिस वहां से बचाकर लायी। वहीं पकड़ी गई युवतियां बोकारो की रहने वाली है,अन्य दो युवक शहर के खीरगांव के है। मामला बड़ा बाजार ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

भागने के चक्कर में छत से कूद गए देह व्यापार करने वाले युवक, युवतियां, पुलिस ने कराया भर्ती

बताया जा रहा है कि ईश्वरचंद्र मिश्रा के घर में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर शुक्रवार की देर रात सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस के आने से पूर्व जमा भीड़ को देखकर घबराया युवक छत से कूद गया। छत से कूदने वाले एक युवक का पैर और दूसरे का कमर टूट गया है। वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र मिश्रा, जमादार चक्रवर्ती आदि ने बड़े प्रयास से लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और घायल आरोपियों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

दो माह से रेकी, हर दिन बदल जाते थे युवक और लड़किया

इधर मोहल्ले वासियों ने बताया कि तीन माह से देह व्यापार रैकेट चल रहा था। दो माह से इसकी रेकी की जा रही थी। हर दिन यहां रात में युवक युवती आते थे। हर दिन नया चेहरा देखकर यहां चल रहे कार्य को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद रेकी शुरु हुई तो देह व्यापार संचालित होने की जानकारी मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी और रेकी करने लगा। देर रात एक बार फिर युवकों की टोली यहां युवतियों के साथ पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर घर को घेराव कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फोटो-फाइल