राँची के रिम्स में पड़े 33 लावारिस शवों का जुमार नदी तट पर सामूहिक दाह-संस्कार किया गया…

राँची।रिम्स में काफी समय से पड़े 33 लावारिस शवों का सामूहिक दाह संस्कार रविवार को जुमार नदी के तट पर किया गया। मुक्ति संस्था के प्रयास से सभी शव को रिम्स से जुमार नदी ले जाया गया। सभी धर्मों की अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने की। घी,अगरबत्ती, चंदन की लकड़ी पुष्प अर्पित कर चिता को मुखाग्नि संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने दी।

इससे पहले मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी से रिम्स कर्मी के सहयोग से स्वयं शवों को निकाला पैक करने के बाद कफन दिया। इसके बाद निगम के ट्रैक्टर से शव को जुमार नदी पहुंचाया गया। संस्था की ओर से अभी तक 1000 से ज्यादा लावारिश शव का अंतिम संस्कार किया गया है। दाह संस्कार में संस्था के कई लोग शामिल हुए।