महिला से 5 लाख लूटकर भाग गया था खूँटी होते उड़ीसा,इधर पुलिस राँची ढूंढ रहे थे…पांच महीने बाद पुलिस को मिली सफलता…

राँची।नामकुम चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास महिला से 5 लाख रुपए की लूट करने वाले अभियुक्त ए अनिल को राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूट के 5 लाख रुपए में से 2.50 लाख रुपए पुलिस ने बरामद किया है। ए अनिल की गिरफ्तारी नामकुम थाना की पुलिस ने की है। 9 जनवरी 2023 को नामकुम चौक पर दिन के 2.15 बजे एसबीआई नामकुम से पैसे निकाल घर जा रही महिला गीता देवी से 5 लाख रुपए से भरा थैला छिन दो अपराधकर्मी फरार हो गए थे। एसएसपी राँची के निर्देश पर नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। जिसके बाद ए अनिल की उड़ीसा के गंजम जिले से गिरफ्तारी हुई।उसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर राँची लाया गया।आज रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उसे जेल भेज दिया है।वहीं दूसरे अपराधी राघव की गिरफ्तारी में छापेमारी जारी है।प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी

कहा-बचपन से पढ़ाई छोड़ करता था छिनतई

गिरफ्तार अभियुक्त के अनिल ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई लिखाई करना छोड़ दिया था। अपना कोदला स्थित गाँव में रहकर खेती बारी करता था, लेकिन खेतीबारी करने से बहुत ज्यादा पैसा नही मिल रहा था। इसलिए बचपन से ही उसकी दोस्ती जामपली उड़ीसा निवासी डी राघव से हुई। उसके बाद दोनों मिलकर चोरी, छिनतई, एवं लूट करने की योजना बनाने लगे। कई जगहों पर चोरी, छिनतई व लूट किया। वर्ष 2021 में राँची के कांके,नगडी,रातू एवं लालपूर में चोरी,छिनतई एवं लूट को अंजाम अपने दोस्त राघव के साथ मिलकर दिया है। 2023 में 09 जनवरी को अपने दोस्त राघव के साथ एक काला रंग का 220 पल्सर बाईक जिसमें फर्जी रजिस्ट्रेशन संख्या-JH 01DU 3328 लगा बाइक से नामकुम चौक के पास एबीआई ब्रांच के पास गाड़ी लगाया।बताया कि वो बाइक के पास ही खड़ा था।प्लान के तहत राघव बैंक में रेकी करने गया और एक महिला के पीछे आया,उस महिला के हाथ में बैग था, उस समय वो बाइक स्टार्ट कर तैयार हो गया और उस महिला के पिछे चलने लगा, राघव पैदल ही उसके पिछे पिछे चल रहा था। कुछ दूर जाने के तुरंत बाद ही राघव ने महिला के हाथ से बैग छिन भाग निकले। घटना के दिन अपराधी ए अनिल

लूट के बाद डोरंडा होकर बिरसा चौक से खूंटी की ओर भाग निकले

उसने बताया कि लूट के बाद बाइक से ही डोरंडा रोड होकर बिरसा चौक होते हुए खुंटी चला गया। रास्ते में ही बैग चेक किया तो उसमें 5 लाख नगद रूपया, चेक बुक, बैंक का पासबूक भी था। जिसके बाद राघव ने 5 लाख में से 2.50 लाख ले लिया, और ढाई लाख रूपय उसे दिया। बैग में रखा चेक बुक, पास बुक सहित बैग को भी रास्ते में फेंक दिया। फिर चाईबासा होते हुए अपना जिला गंजाम,उड़ीसा पहुँच गए।

पुलिस की माने तो अनिल एक शातिर अपराधी है।और शातिराना तरीके से घटना को अंजाम देता है।घटना को अंजाम देने के बाद ये शहर छोड़ देता था।ताकि पुलिस शहर में जांच पड़ताल करते रहे और ये आराम से भाग निकलता था।बताया जाता है कि अपराधी ए अनिल का गंजम जिले में आलीशान मकान है। इस गिरोह ने देश के अलग अलग शहरों में जाकर घटना को अंजाम दिया है।

शातिर अपराधी 30 वर्षीय ए अनिल ने पूछताछ में बताया कि उसका पिता का नाम ए रामू और माता का नाम ए सरोजनी है और मामा का नाम काली अंसारी है।वो मुस्लिम है।उनका ननिहाल पुरुलिया,प बंगाल है।वे अनपढ़ है।