महाशिवरात्रि 2021:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी को ढेरों शुभकामनाएं

राँची।आज महाशिवरात्रि है। देशभर के सभी 12 ज्योतिर्लिगों में दर्शन का खास महत्व है। लेकिन, कोरोना के चलते मंदिरों में कई तरह की पाबंदियां भी हैं।महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस खास दिन महादेव पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अक्षत आदि चढ़ाए जाते हैं. सबसे पहले महादेव का, दूध, दही, चीनी, शहद और घी से स्नान करवाकर उनका अभिषेक किया जाता है।

महाशिवरात्रि 2021 ज्योतिषचार्य के अनुसार 11 को शिवरात्रि के दिन चार ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। सूर्य, शुक्र, चंद्रमा और बुध एक साथ कुंभ राशि में होगा। यह शुभ संयोग पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी साबित होगा। इस स्थिति को राजयोग भी कहा जाता है।

शिवरात्रि पूजन के लिए ये है शुभमुहूर्त

रात्रि प्रथम पहर की पूजा समय: संध्या 5:56 बजे से 8.57 बजे तक
द्वितीय पहर की पूजा समय: संध्या 8.57 बजे से 11.58 बजे तक
तृतीय पहर की पूजा समय: 11.58 बजे से 2.59 बजे तक
चतुर्थ पहर की पूजा समय: 2.59 बजे से प्रात: काल 6.01 बजे तक
चतुर्दशी तिथि आरंभ 11 मार्च को दोपहर 2.39 बजे से 12 मार्च को दोपहर 3.02 बजे तक
शिवरात्रि व्रत का पारण: 12 मार्च काे सुबह 06.01 बजे से दोपहर 2.58 बजे तक