Jharkhand:दो बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,अज्ञात बड़े वाहन के धक्के से दोनों सड़क पर फेंका गया,उसके बाद वाहन कुचलते पार हो गया..

धनबाद।गोविदपुर-बरवाअडडा जीटी रोड पर भीतिया मोड़ पुल के पास शुक्रवार की शाम पांच बजे सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक विकास कुमार और दूसरा शिवम कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों ही मैथन के रहने वाले थे।बताया जा रहा है दोनों मोटरसाइकिल (बीआर 06एस 6401) से मैथन से बरवाअड्डा की ओर जा रहे थे। गोविदपुर पार करने के बाद भीतिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों सड़क पर फेंका गए और वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। दुर्घटना में इनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर गोविदपुर थाना की पुलिस ने दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा।मिली जानकारी अनुसार मृतक शिवम कुमार सिंह केंद्रीय विद्यालय मैथन में दसवीं का छात्र था। उसके पिता सुनील सिंह आर्मी से रिटायर होकर मैथन पोस्ट ऑफिस एरिया में अपना घर बना कर रहते थे।वहीं विकास कुमार के पिता राम इकबाल शर्मा डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में कैजुअल कर्मी हैं। विकास मैथन स्थित सुमनदीप होटल में वेटर था। दोनों सुबह 10 बजे घर से निकले थे और शाम में उनकी मौत की खबर आई। घटना के बाद दोनों ही परिवारों में मातम छाया हुआ है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की मैथन में लोग काफी गमगीन हैं।