झारखण्ड न्यूज exclusive:राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,कई अपराधी गिरफ्तार,सुजीत सिन्हा और अमन साव के नाम से रंगदारी मांगता था

रोहित सिंह,राँची
राँची।राजधानी राँची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।सूचना है कि करीब आधा दर्जन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी अपराधी सुजीत सिन्हा और अमन साव गिरोह का बताया जा रहा है।सूत्रों की माने तो हाल के दिनों में कई लोगों से लाखों की रंगदारी मांगने में इन गिरफ्तार अपरधियों का हाथ बताया जा रहा है।गिरफ्तार अपराधी में पास से हथियार और रुपये बरमाद की सूचना है।हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।