Ranchi:सड़क दुर्घटना में घायल झारखण्ड जगुआर के जवान की इलाज के दौरान मौत…

राँची।झारखण्ड जगुआर एसटीएफ में हेड कांस्टेबल धर्मदेव महतो की शुक्रवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक धर्मदेव महतो (40वर्ष) पिठोरिया थाना क्षेत्र के मारवा गांव का निवासी था।शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद झारखण्ड जगुआर के मुख्यालय में अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।वहां से शव मृतक जवान के पैतृक घर लाया गया।जहां परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार शाम गांव के मुक्तिधाम में मृतक जवान का अंतिम संस्का किया गया।बताया गया कि बुधवार की देर शाम धर्मदेव रिंगरोड में गागी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था।अस्पताल में इलाज चल रहा था।इसी बीच सुबह उनकी मौत हो गई। धर्मदेव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।