पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक,दो युवकों की मौके पर मौत,एक गंभीर रूप से घायल….

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहरदगा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोरांबे से कांड्रा मुख्य मार्ग पर कांड्रा जंगल के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गयी। इस दुर्घटना में गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के लरंगो नवा टोली निवासी रवीन्द्र उरांव और सुनेश्वर उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि शशि उरांव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का लोहरदगा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि रवींद्र,सुनेश्वर और शशि एक ही मोटरसाइकिल से कांड्रा से कोरांबे की ओर जा रहे थे। तभी कांड्रा जंगल के पास तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गयी।इस घटना में मौके पर ही रवीन्द्र उरांव और सुनेश्वर उरांव की मौत हो गई।शशि उरांव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ही शशि उरांव ने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को हाथ देकर रोका। जिसके बाद शख्स ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया।साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।