Jharkhand:धनबाद के महिला थाना में प्रेमी जोड़े की लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी,पुलिस ने मामला शांत कराया

धनबाद।शहर के महिला थाना परिसर में एक नवविवाहित जोड़े की लड़की के परिजनों ने पिटाई कर दी।जमकर लात घुस्से चले वहीं पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया।दरअसल,एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण किए जाने का मामला सुदामडीह थाना में दर्ज कराया था।जब इसकी जानकारी लड़का लड़की को मिली तो महिला की बेटी और दामाद महिला थाना पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पिटाई की गई।
बताया गया कि सुदामडीह थाना में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती देख सोमवार को युवती अपनी प्रेमी (पति) के साथ महिला थाना में आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पण की जानकारी जैसे ही युवती के परिजनों को मिली वो महिला थाना पहुंचे और युवती को अपने साथ घर ले जाने का प्रयास करने लगे।इस दौरान महिला थाने में ही दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। इसमें लड़की की माँ के हाथ में चोट आई है। इस बीच महिला थाना में तैनात पुलिस जवानों और महिला कॉन्स्टेबल ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान लड़की बार-बार यही कह रही थी कि मैंने स्वेच्छा से अपने प्रेमी से शादी की है। किसी तरह का कोई दबाव मेरे ऊपर नहीं है।

इधर, मामले पर महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की की मां स्थानीय थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी को लेकर आज महिला थाना में प्रेमी-प्रेमिका ने सरेंडर किया। इस दौरान लड़की की माँ ने बेटी को काफी समझाने का प्रयास किया है। इसी बीच हो सकता है नोकझोंक हुई होगी। लेकिन इस मामले पर पुलिस अभी जांच कर रही है।