Jharkhand:राँची के चान्हो प्रखंड चोरेया गाँव के सेना के जवान अभिषेक कुमार लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है।

राँची।झारखण्ड के लाल लद्दाख में देश की सरहद की रक्षा करते हुए चान्हो प्रखंड के चोरेया गाव निवासी जवान 25 वर्षीय अभिषेक कुमार शहीद हो गए। अभिषेक के शहीद होने की सूचना सेना की ओर से उनके परिजनों को शनिवार की शाम करीब पाँच बजे दी गई। सेना की ओर से बताया गया शनिवार को दिन में करीब ढाई बजे गश्त के दौरान अभिषेक कुमार पहाड़ से फिसलकर खाई में गिरकर घायल हो गए थे। इसके बाद अभिषेक को सेना के द्वारा इलाज के लिए करगिल स्थित सैनिक अस्पताल में ले जाया गया था।वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा हाकी अपने व्यवहार से गाव के लोगों के दिलों में बसने वाले अभिषेक के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने के बाद लोग परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए शहीद के घर जुटने लगे हैं। हालांकि, शहीद की माँ व बहन को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए घर के बाहर जुटे लोगों को वहां से हटाया गया।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे अभिषेक

मिली जानकारी अनुसार अभिषेक कुमार साहू तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अभिषेक के पिता की मौत 20 वर्ष पहले ही हो चुकी है। घर में उनकी दादी 80 वर्षीया चादो देवी, माता काति देवी व भाई परमानंद रहते हैं। परिजन के अनुसार अविवाहित अभिषेक 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह जीडी के पद पर कार्यरत थे। इस बाबत उनके बड़े भाई परमानंद गुप्ता ने बताया कि वह छह माह पूर्व छुट्टी पर घर आए थे और लॉक डाउन के बाद 30 मई को ड्यूटी के लिये रवाना हुए थे। अभिषेक कुमार साहू ने जिला स्कूल राँची से इंटर की परीक्षा पास की थी।