Jharkhand:संथाल परगना में ही लड़कियों के साथ बलात्कार जैसी हो रही घटनाएं,कुछ दिन पहले साहेबगंज फिर दुमका और अब फिर साहेबगंज में घटना घटी।

साहेबगंज: झारखण्ड की सरकार की बागडोर झामुमो के हाथ है।हेमंत सोरेन इसके मुखिया है और मुख्यमंत्री के हाथों राज्य की कानून व्यवस्था भी है। लेकिन अफसोस है कि झामुमो का गढ़ और सोरेन परिवार की कर्मभूमि मानी जाने वाली संथाल परगना में ही लड़कियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है और रेप की वारदात महिलाओं और लड़कियों को असुरक्षित महसूस करने पर मजबूर कर रही है।झारखण्ड के संथाल परगना में एक सप्ताह में तीसरी घटना रेप की हो गयी, जिससे पूरा झारखण्ड शर्मसार हो चुका है।एक सप्ताह पहले साहिबगंज में ही नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई थी, तो इसके ठीक दो दिनों के बाद दुमका में रेप हुआ था तो अब एक नया मामला फिर से साहिबगंज में ही सामने आ गया है।

आदिवासी किशोरी के साथ छह युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया:-

साहिबगंज के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र की यह घटना है।इस थाना क्षेत्र की एक पंचायत की आदिवासी किशोरी के साथ छह युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया और जब लड़की बेहोश हो गयी तो युवक वहां से भाग गये।होश जब लड़की को आया तब वह घर आकर पूरे घटना की जानकारी दी।गुरुवार की शाम को मामला पुलिस के पास पहुंची,जिसके बाद हड़कम्प मच गया।साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किसपोट्टा, एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर, इंस्पेक्टर रामसागर तिवारी, थाना प्रभारी राकेश कुमार, प्रशिक्षु एसआइ सोनी खालको उनके घर पहुंचे और पीड़िता का बयान लिया और प्राथमिकी दर्ज करायी।लड़की के परिजन एफआइआर तक करने को तैयार नहीं थे।इसके बाद पुलिस ने मेडिकल जांच करायी।पुलिस ने शक के आधार पर छह युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया:-

लड़की ने पुलिस को बताया है कि वह अपने माता पिता को जानकारी देने के बाद वह अपने दो मित्रों के साथ बुधवार की रात करीब आठ बजे बास्कोडीह जा रही थी. मंडरों के हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग सोये हुए थे।उन लोगों को देखते हुए वे लोग उठ गये।कुछ दूरी तक जब वे लोग गयी थी कि एक लड़का लाल रंग की बाइक और दूसरा लड़का स्कूटी लेकर आ गया. इसके बाद उसी गाड़ी पर फिर से छह लोग आ गये। इसके बाद उन लोगों ने उसके पुरुष मित्रों की पिटाई कर दी। इसके बाद लड़के जान बचाकर भागे, जिसके बाद छह युवक उसको घसीटते हुए भुतहा छिलका नाला के पास ले गये और सभी ने मिलकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।लड़की ने कहा है कि वह देखेगी तो लड़कों को पहचान लेगी, जिसकी उम्र करीब 25 से 30 साल की होगी. इस मामले की पुष्टि करते हुए मिर्जाचौकी के थानेदार राकेश कुमार ने कहा है कि बुधवार की रात छह युवकों ने आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्मकिया था।पीड़िता के बयान पर एफआइआर दायर किाय गया है और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।