Jharkhand:जमशेदपुर में सप्लायर की कार और होंडा शोरूम के बाहर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार,एक देसी मैगजीन लगा पिस्तौल,दो देसी कट्टा बरामद.

जमशेदपुर।जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 में टाटा स्टील के सप्लायर ऋषिकेश चंद्रा की कार पर 30 जनवरी की रात फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूर्व बदमाशों ने साकची दुआ होंडा शोरूम के बाहर फायरिंग की थी। घटना के दिन शो रूम में रात 8 बजे जबकि कदमा में बदमाशों ने रात करीब 11 बजे फायरिंग की थी। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी मैगजीन लगा पिस्तौल, दो देसी कट्टा बरामद, एक ऑटो और एक स्कूटी बरामद किया है। रविवार को डीएसपी हेड क्वार्टर वन पवन कुमार ने मामले का खुलासा किया।गिरफ़्तार आरोपियों में शास्त्री नगर निवासी आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, मोहित सिंह उर्फ गजानंद सिंह और राजेश साव उर्फ गब्बर शामिल हैं। आकाश और मोहित को पुलिस ने घटना की रात ही सीतारामडेरा के भालूबासा से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने राजेश साव उर्फ गब्बर को भी गिरफ्तार कर लिया।डीएसपी ने बताया आकाश सिंह और मोहित सिंह ने कदमा में फायरिंग की थी। जबकि मोहित सिंह और राजेश साव ने साकची के शोरूम में फायरिंग की थी। कदमा में फायरिंग के लिए बदमाशों ने ऑटो का सहारा लिया जबकि साकची में वे स्कूटी से आए थे। कदमा में कुल 4 बदमाश फायरिंग करने आये थे। इनमें से दो फरार हैं।डीएसपी ने बताया की टाटा स्टील के सप्लायर के घर बदमाशों ने जमीन विवाद में फायरिंग की थी। जिस जगह पर टाटा स्टील के सप्लायर नया बिल्डिंग बना रहा है, वहां पूर्व में मोहित सिंह की एक दुकान थी। इसी जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद है। पूछताछ में मोहित ने जमीन विवाद में ही फायरिंग की बात बताई। जबकि शो रूम में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की थी। डीएसपी ने बताया मोहित और राजेश कदमा में 2019 में हुए रंजन हत्याकांड मामले में जेल जा चुके हैं। जबकि आकाश का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

अखिलेश सिंह के नाम का किया था इस्तेमाल:
कदमा में फयरिंग के बाद बदमाशों ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नाम का सहारा लिया था। अखिलेश के नाम की एक चिट्‌ठी भी मौके पर छोड़ी थी। डीएसपी ने बताया की अखिलेश सिंह के नाम का सहारा लिया गया था। जबकि जमीन विवाद में ही टाटा स्टील के सप्लायर के घर फ़ायरिंग की गई थी।