Ranchi:दिनदहाड़े मुखिया पति की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या,मुखिया भी घायल,आरोपी फरार…

राँची।जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र में मुखिया पति की हत्या कर दी गई है।वहीं मुखिया घायल हो गई है।बताया जा रहा है कि सिल्ली थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह पंचायत की मुखिया रायकोचा निवासी सावन देवी के पति पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार मुंडा (38 वर्ष) की गांव के ही एक युवक ने चाकू से घोंपकर हत्या कर दी।वहीं मुखिया सावन देवी को मारकर घायल कर दिया।

यह घटना मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। इस मामले में सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि श्रवण कुमार मुंडा घर के पास स्थित एक तालाब की ओर शौच के लिए गया था। उसी दौरान रायकोचा गांव के वीरसिंह मुंडा के पुत्र रवीन्द्र मुंडा ने श्रवण पर चाकू से हमला कर दिया।उसने चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।बताया कि आरोपी इससे पहले श्रवण मुंडा की जानकारी लेने मुखिया के घर पहुंचा था।बताया जाता है कि बीच बचाव में आई मुखिया को भी मारकर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने तुरन्त मुखिया सावन देवी और उसके पति श्रवण मुंडा को सिल्ली सीएचसी पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने श्रवण मुंडा को मृत घोषित कर दिया। वहीं सावन देवी का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। सिल्ली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।आगे की कार्रवाई में जुटी है।आरोपी ने हत्या क्यों कि इसकी जांच पड़ताल जारी है।वहीं ग्रामीमो ने आरोपी के पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।