Ranchi:प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग,लाखों की संपति जलकर राख..

राँची।जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। यह घटना हुटुप इरबा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार की करीब साढ़े बारह बजे की है। आग लगने से लाखों कि संपति जलकर राख हो गई है। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार हुट्टू में प्लास्टिक का सामान बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लगी है।इस प्लास्टिक फैक्ट्री में कुर्सी बनाया जाता था।आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इससे पहले कि कुछ समझ पाते आग की लपटें पूरे फैक्ट्री में फैल गई और देखते ही देखते फैक्ट्री धू-धूकर जलने लगा. लोग इधर-उधर भागने लगे।जिसके बाद अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।आग लगने के दो घंटा बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों के मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।फिलहाल, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी।जिसके कारण फैक्ट्री के आसपास पूरा काला धुआं फैल गया।जिसके कारण थोड़ी देर के लिए आसमान पूरा काला दिखने लगा। इसके साथ ही लोगों को भी परेशानी हुई। इधर, आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में किसी की हताहत की खबर नहीं है।कितना का नुकसान हुआ है आकलन के बाद पता चलेगा।

इधर राँची में पुंदाग स्थित डीएवी आलोक स्कूल के पास भी भीषण आग लग गई है।दमकलगाड़ी और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया है।