पति रहता है बाहर,इधर पत्नी चला रही थी बड़ा देह व्यापार का धंधा,4 महिला सहित 6 पकड़े गए

डेस्क:
सीतामढ़ी।बिहार के सीतामढ़ी में एक ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है कि लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सेक्स रैकेट का संचालन ये कर रही थी।यह जानकर आप दंग रह जाएंगे कि महज 25 साल की नई नवेली दुल्‍हन बड़ा सेक्स रैकेट चला रही थी।गुप्त सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम ने अड्डे पर छापेमारी की तो इसका भंडाफोड़ हुआ। बताया जा रहा है कि शहर से सटे बसवरिया इलाके में नई नवेली दुल्हन के घर से चार महिलाएं व दो ग्राहक भी पकड़े गए। पता चला कि उसका पति बाहर रहता है और इधर महिला अय्याशी के धंधे के लिए एक फ्लैट किराये पर लेकर चलाने लगी। जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम नगर वार्ड नंबर-4 में पुलिस की रेड पड़ी तो देह व्यापार के इस धंधे के बारे में सुनकर आसपास के लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई।

बताया गया कि बैरगनिया,बथनाहा की महिलाओं के साथ बोचहां मुजफ्फरपुर व पातेपुर वैशाली जिले की चार महिलाएं देह व्यापार में लिप्त पाई गईं। इनमें संचालिका व एक अन्य 25 साल की थी तथा दो 40 साल की महिलाएं थीं। इन महिलाओं के साथ पुनौरा व कोट बाजार के दो ग्राहक भी धराए। जिनमें 38 साल के धर्मराज साह पिता स्व. नंदलाल साह पुनौरा तो संजय साह (48) पिता भोला साह कोट बाजार शामिल हैं। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि उस मकान मालिक पर भी केस होना चाहिए जिसके मकान को देह व्यापार का यह धंधा चल रहा था तथा उसको सील भी किया जाना चाहिए। इसके लिए वरीय अधिकारियों से अनुमति ली जाएगी।

फ्लैट के बाहर लटक रहा था ताला, अंदर अय्याशी में लिप्त थे सभी

रिपोर्ट्स में अनुसार बताया जाता है कि डीएसपी मुख्यालय राकेश कुमार रंजन को बुधवार को इस अड्डे के बारे में गुप्त सूचना मिली। एसपी से अनुमति लेकर डीएसपी ने पुरुष व महिला पुलिसकर्मथ्यों की टीम बनाई। इस टीम में महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह, नगर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, मेहसौल ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार सुमन, परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक रश्मि कुमारी, महिला सहायक अवर निरीक्षक रामावती भगत, महिला सिपाही पुलिस सुलेखा कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी को लेकर एक घंटे में पुलिस पहुंच गई। चंदेश्वर महतो के फ्लैट में उस ठिकाने की घेराबंदी की गई। मगर, वहां पहुंचने पर ताला लटका हुआ दिखाई पड़ा है पुलिस का माथा चकरा गया। अगल-बगल के लोगों से पूछा तो बताया कि बगल से छोटा गेट है, जो खुला है। काफी प्रयास के बाद अंदर से वह गेट खुल सका।

एक कमरे में तीन महिलाओं के साथ एक पुरुष तो दूसरे में एक-एक पकड़ाए

तत्पश्चात दो स्वतंत्र साक्षी एक महिला एवं एक पुरुष के साथ उस घर की तलाशी ली गई। अंदर में प्रोर्टिको के बाद एक कमरे में गेट बंद मिला।उसे खुलवाया गया तो अंदर में तीन महिलाएं एक पुरुष के साथ पाई गईं। उसी कमरे से सटे अंदर दूसरे कमरे में एक पुरुष एवं एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में मिले। अंदर वाले कमरे की तलाशी में उपयोग किया दो-तीन कंडोम एवं खुले हुए दो पैकेट बरामद हुए। बेड पर तकिये के नीचे खुले हुए कंडोम का पैकेट मिला। पकड़ाई महिलाओं से इस संबंध में पूछताछ की गई तो संचालिका ने बताया कि वह किराये पर कमरा ली हुई है। उसका पति बाहर रहता है। दूसरी महिलाओं के बारे में उसने जानकारी दी कि वे सभी उससे मिलने आई हैं, मगर उसका उन महिलाओं से कोई संबंध नहीं है। संजय साह एवं धर्मराज साह से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घर में देह व्‍यापार रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। उसने बताया कि वह महिला किराये पर रूम रखी हुई है तथा महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराती है। हम लोग इसी काम के लिए आए थे।