सरायकेला:रेलवे स्टेशन से महिला को लेकर घर जा रहा था,अपराधियों ने युवक को रुकने कहा,नहीं रुका तो एक के बाद एक पाँच गोली चला दिया,युवक को तीन गोली लगा है,इलाज जारी है

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां में बुधवार की देर रात गोली चली है।बताया गया कि तिरुलडीह थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन से महिला को लेकर लौट रहे डेरे गांव निवासी 30 वर्षीय युवक सुशील महतो पर नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को एमजीएम अस्पताल लाया गया। गुरुवार की सुबह तक युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक को कुल 3 गोलियां लगी है।सुशील महतो तिरूलडीह रेलवे स्टेशन से किसी परिचित महिला को लेकर अपने गांव आ रहा थें। इसी बीच 2 नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। भागने के क्रम में अपराधियों ने एक के बाद एक 5 राउंड गोलियां चलाई। इसमें सुशील को 3 गोली लगी। गोली लगने के बावजूद सुशील महिला को बाइक पर लेकर गांव पहुंच गया।

वहीं गांव में प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तिरूलडीह थाना पुलिस को दी। इसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया। युवक का इलाज करने वाले चिकित्सक बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच रेफर किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। तिरूलडीह थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।