#JHARKHAND:माफियाओं ने लाखो का अफीम बेच डाला,राँची पुलिस के हत्थे लगा 100 बोरा डोडा,दो गिरफ्तार

राँची। माफियाओ ने लाखों रूपये का तैयार अफीम बेच डाला। पुलिस के हत्थे लगा सिर्फ बचा हुआ सूखा डोडा जिसकी कीमत मात्र हज़ारो में ही है। राँची पुलिस ने नामकुम से तस्करी होकर जा रहे 100 बोरा करीब 1600 किलो डोडा (लाखों के)के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के बरेली के रहना वाला छत्रपाल और अमर सिंह शामिल है। दोनो यूपी नंबर यूपी 25डीटी 1162 के ट्रक मे डोडा बोरी में लादकर उसे चावल की बोरी से छिपा कर ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिली और नांमकुम में ग्रामीण एसपी और इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार अन्य अधिकारियों ने घेराबंदी कर ट्रक, चालक और डोडा को जब्त किया।

नामकुम रिंग रोड से जा रहा था डोडा

ट्रक में भरकर डोडा नामकुम रिंग रोड से जा रहा था। जिसे पुलिस ने सरवल के पास पकड़ा। ट्रक में लदे 100 बोरो को चेक किया गया तो उसमें डोडा निकला। गिरफ्तार दोनो ट्रक चालकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लेजाकर उसे अलग अलग जगह बेचा जाता।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब में डोडा की मांग ट्रक चालकों में सबसे ज्यादा

झारखंड में अफीम की खेती जनवरी महीने से शुरू हो जाती है। मई में फसल से अफीम निकलना शुरू हो जाता है। मई जून में अफीम निकालने के बाद तस्कर डोडा को भी अलग कर लेते है। डोडा वो है जिससे अफीम निकलने के बाद उसका सूखा फल बच जाता है। वह भी काफी नशा देता है। डोडा झारखंड से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब जाता है। यहां के ट्रक चालकों में इसकी सबसे ज्यादा मांग है। इसकी चाय पीने से ट्रक चालकों को रात में नींद नहीं आती और वह लंबी दूरी तक ट्रक चलाते हैं। डोडा सड़क किनारे चलने वाले चाय की दुकानों पर 300 से ₹500 किलो के दर पर बेचा जाता है। जिसे ट्रक चालक काफी पसंद करते हैं। ट्रक चालक खुद भी डोडा खरीद कर अपने वाहनों में रखते हैं नींद आने पर अपनी गाड़ी में ही डोडा का चाय बनाकर पीते हैं।

1600 किलो डोडा से निकला होगा 32 लाख का अफीम जो पंजाब में 2 करोड़ में बिका होगा

पुलिस ने जिस 1600 किलो डोडे को पकड़ा है उससे कम से कम 16 किलो अफीम निकला होगा। जिसे झारखंड में अफीम तस्करों ने दो लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से 32 लाख रुपए में बेचा होगा। बड़े माफिया उसे पंजाब में ले जाकर करीब 2 करोड रुपए में बेचे होंगे। हाल ही में मई में दिल्ली पुलिस ने झारखंड से ले जाए जा रहे हैं डेढ़ करोड़ के 12 किलो अफीम के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसे माफिया पंजाब में ले जाकर बेचने वाले थे। झारखंड की अफीम की मांग इन दिनों सबसे अधिक पंजाब में है, जहां सबसे महंगे दर पर यहा का अफीम बिक रहा है।