#MUKTI:आज रिम्स में पड़े 19 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार जुमार नदी तट पर किया,अब तक संस्था की ओर से 988 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

राँची।रिम्स में पड़े लावारिश शवों का हुआ अंतिम संस्कार,आज दिनांक 23.08.2020 को मुक्ति संस्था के द्वारा रिम्स में पड़े 19 लावारिश शवों को जुमार नदी तट पर सभी रीति रिवाजों के अनुसार,सर्व धर्म प्रार्थना कर सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।

प्रातः नौ बजे संस्था द्वारा जुमार नदी के तट पर चिता सजायी गयी। फिर रिम्स से शवों को लाकर चिता पर सजाया गया और मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि प्रदान की।इस कार्यक्रम में नगर निगम और रिम्स के कर्मचारियो का सहयोग प्राप्त हुआ।साथ ही निगम द्वारा ट्रैक्टर, लकड़ी और किरासन तेल की व्यवस्था दी गयी।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, अमित किशोर, सौरव बथवाल, संदीप पपनेजा, सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।आज मिला कर कुल 988 शवों का अब तक मुक्ति संस्था द्वारा अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताये की चूंकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते अंतिम संस्कार में सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस के चलते संस्था की ओर से ज्यादा सदस्य शामिल नहीं हो सके।अंतिम संस्कार में सीमित सदस्य ही आने की अनुमति दी गई।वहीं रिम्स और नगर निगम की टीम के कुछ ही लोगों के द्वारा सहयोग किया गया।कोविड 19 गाइडलाइंस का पूरा पालन करते हुए शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।