गिरिडीह:पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने मारा धक्का,दरोगा की मौत,पांच घायल

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को पीछे से धक्का मार दिया। इस हादसे में एक दरोगा विनय हांसदा की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी समेत पांच घायल हो गए। यह हादसा शनिवार की देर रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित रातडीह में हुई है।

गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से पुलिस गाड़ी को धक्का मार दिया:

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को दरोगा विनय हांसदा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पेट्रोलिंग पर निकलने वाली थी। रात के करीब 11 बजे दरोगा को लेने पुलिस की गाड़ी उनके रातडीह स्थित किराये के मकान पर पहुंचा।अभी दरोगा विनय गाड़ी पर बैठ ही रहे थे कि मधुपुर की तरफ से आ रही गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से पुलिस गाड़ी को धक्का मार दिया।भीषण हादसे में गैस सिलेंडर लदा वाहन दरोगा विनय और पुलिस गाड़ी को 25- 30 मीटर तक घसीटकर ले गया।इसमें दरोगा की मौत हो गई. वहीं वाहन पर सवार आरक्षी नागेंद्र कुमार, नवीन कुमार और चालक संजय कुमार जख्मी हो गए।इसके अलावा दो अन्य भी घायल हुए है।

घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया:

घटना की जानकारी पर बेंगाबाद थाना पुलिस पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया।वहां पहले से व्यवस्था में तैनात नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने जवानों का इलाज करवाया।सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल की स्थिति की जानकारी ली।