50 लाख में टिकट बेचने वाले हेमंत राज्य क्या चलाएंगे:- शशिभूषण सामड

रांची/चक्रधरपुर। टिकट नहीं मिलने पर झामुमो से बगावत कर चक्रधरपुर से झाविमो प्रत्याशी बने निवर्तमान विधायक शशिभूषण सामड़ ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन जब विधायक सीट 50 लाख और लोकसभा सीट छह करोड़ में बेचसकते हैं तो मुख्यमंत्री बनने के बाद झारखंड को नहीं बेचेंगे, इसकी क्या गारंटी है। ये बयान सामड़ ने 27 नवंबर को चक्रधरपुर के रेलवे हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा के दौरान कही थी। इसी बयान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमेंआरोपों के साथ-साथ झामुमो को वोट नहीं देने की अपील भी की गई है। सामड़ के आरोपों पर प्रतिक्रिया में झामुमो ने कहा है कि यह हताशा की भाषा है। इससे जनता के सामने यह भी स्पष्ट हो गया कि पार्टी ने उन्हें टिकट से क्यों वंचित करदिया। इधर, भाजपा ने कहा है कि इस मामले में झामुमो स्पष्टीकरण दे।

वायरल वीडियो में ये कहा है शशिभूषण सामड़ ने
5 साल में क्या-क्या काम किया, हमको बताए। आज हमरा के टिकट को 50 लाख में लूट के ले गया। फिर कुड़ुख भाषा में… हेमंत सोरेन 50 लाख ….. हेमंत सोरेन क्या झारखंड चला सकता है? मेरा टिकट 50 लाख में बेच दिया। कौन नेताएतना पैसा दिया। हेमंत सोरेन को कभी मुख्यमंत्री बनने नहीं देना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांच विधायक को मिला लिया। छह करोड़ में लोकसभा टिकट दे दिया। मुख्यमंत्री बनेंगे, बोलता है। ये देश को नहीं चला सकता है। देश को बेचदेगा। झारखंड के एक-एक आदमी को बेच देगा। इसलिए इसको कभी वोट नहीं देना है। तीर-धनुष को कभी नहीं वोट देना है। नहीं तो आनेवाले समय में हमलोगों को बेचेगा।

झामुमो बोला… हताशा में बोल रहे हैं शशिभूषण सामड़
शशिभूषण सामड के बयान पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि यह उनका फ्रस्टेशन (हताशा) बोल रहा है। इससे यह भी साफ जाहिर हो जाता है कि उनको टिकट से झामुमो ने क्यों वंचित किया। इस तरह नेतृत्व केप्रति भाषा का प्रयोग कोई अनुशासित राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं कर सकता।

भाजपा ने कहा… सामड़ गलत तो झामुमो केस दर्ज कराए
सामड़ द्वारा झामुमो के शीर्ष नेतृत्व पर लगाए गए अारोप पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अारोप लगाया कि झामुमो ने पहले जमीन, बालू और माइनिंग घोटाला किया। केंद्र में सरकार बचाने के लिए वोट भी बेचा। अब पैसा लेकर टिकट भीबेच रहा है। यदि सामड़ गलत बोल रहे हैं तो झामुमो उन पर मुकदमा दर्ज कराए।