धनबाद पुलिस की गैंगस्टर प्रिंस पर दबिश,एक महिला सहित 10 गुर्गों को किया गिरफ्तार…पैसा वसूली कर प्रिंस खान तक पहुँचाता था…

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर दबिश दी है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस तक पैसा पहुंचाने वाले 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी धनबाद जिले के एसएसपी संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये वही लोग हैं जो प्रिंस के लिए पैसा वसूली करने का काम करते थे।
एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि चार लेयर में रंगदारी की वसूली से लेकर पैसे का ट्रांजेक्शन किया जाता था। रंगदारी मांगने के बाद व्यवसायी के यहां किसी किशोर या फेरीवाले को भेज कर पैसे की वसूली की जाती थी। पैसे लाकर दूसरे व्यक्ति को दिया जाता था। जो उसे तीसरे आदमी तक पहुंचाता था। वहां से तय होता था कि रुपए कैसे भेजने हैं। हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल से पुलिस को लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि इनका पूरा रैकेट काम करता था। बताया कि 300 सीएसपी तथा बैंको के द्वारा ट्रांजेक्शन किया जाता था। इनके हिरासत में लिए जाने से 85 के आसपास डिफ्रेंट अकाउंट का भी पता चला है। वहीं एसएसपी ने कहा कि जितने लोग शामिल हैं सभी को चिन्हित कर लिया गया है। जो कुछ बचे हुए हैं उनकी भी गिरफ्तारी जल्दी कर ली जाएगी। जहां पैसा जाता था उस पर भी बैंकों के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि बैंकमोड़ एवं केन्दुआडीह के लोगों को पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर पता चला कि ये सभी लोग प्रिंस खान के रंगदारी का पैसा को वसूलते थे। तथा ग्राहक सेवा केन्द्र एवं विभिन्न बैंको के माध्यम से प्रिंस खान के इशारे पर अपने गैंग के सक्रिय सदस्यों को विभिन्न जगहों पर बैंक खाता तथा यूपीआई में भेजते है। इनके पास से रंगदारी का पैसा का लेखा जोखा का डायरी, अन्य कागजात मिले हैं जिसमें पैसे का विवरण मिला है।

जानकारी के मुताबिक सद्दाम और महिला इस खेल की किंग पिंग थी। जो भी पैसे का लेनदेन होता था उसका हिसाब सद्दाम किया करता था। वहीं महिला सीएसपी तथा गुर्गों को पैसे देने का काम करती थी।इनको गिरफ्तार किया है।सद्दाम अंसारी, मो शाहिद, मो सद्दाम, खुर्शीद आलम, नरगीश बानो, सराज अंसारी उर्फ छोटू, बाबर अहमद खान, मो० माजिद अंसारी, अमन कुमार, संतोष कुमार गोस्वामी है।इनके पास से
एक देशी कट्टा, 315 का तीन गोली,.303 का एक गोली, एक रजिस्टर जिसमें रंगदारी के पैसा का विवरणी, अन्य पैसा का ट्रांजेक्शन का स्लीप, 1 लाख नगद रूपया बरामद किया गया है।