दुमका:अज्ञात महिला का शव बरामद,पुलिस जांच में जुटी है…

दुमका।झारखण्ड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया गया। महिला लाल टी शर्ट व जीन्स पहने हुई है।हंसडीहा में चोरबाटिया पत्थर खदान ( क्रेशर ) के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है ।स्थानीय लोगों के अनुसार पहनावे से किसी सभ्रांत घर की प्रतीत हो रही है। मंगलसूत्र व कंगन,ब्रांडेड घड़ी पहनी है।महिला के शरीर मे रस्सी बांधा हुआ है।सम्भवतः घसीट कर लाया है।पुलिस महिला का शव पहचान कराने में जुटी है।आशंका जताया जा रहा है महिला की कहीं दूसरे जगह हत्या कर शव पत्थर खदान के पास फेंका है।लोगों ने आशंका जताया है कि कहीं महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या तो नहीं की है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजने की तैयारी हैं।पुलिस जांच में जुटी है।