Ranchi:पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को मारी गोली,घायल महिला को रिम्स में भर्ती कराया

राँची।राजधानी राँची में पति से विवाद होने के बाद महिला ने खुद को गोली मार ली यह घटना जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित कटहल मोड़ की है।जहां गुरुवार को संध्या देवी नाम की महिला ने पति से विवाद होने के बाद खुद को गोली मार ली आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा संध्या कुमारी रिम्स ले जाया गया है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।