चाईबासा:सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दो जवान घायल,कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम के जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए हैं।यह मुठभेड़ की घटना जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई है। जहां गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई? इस मुठभेड़ में जहां दो जवान घायल हुए हैं। वहीं कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है।खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है।मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। घटना में घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए राँची भेजा गया।

जानकारी के अनुसार इसमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा व अनमोल दा का दस्ता शामिल है।जंगल से फायरिंग व बम धमाके की आवाज सुन बैठक कर रहे ग्रामीण भाग खड़े हुए। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तक भाकपा माओवादियों से पुलिस की मुठभेड़ जारी थी।इससे ग्रामीण सहमे हुए है।

बताया जाता है कि इनपुट के आधार पर पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी। इसमें दो जवान घायल हो गए हैं। डीआईजी अजय लिंडा ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पहले सुबह 8 बजे इसके बाद 11 बजे मुठभेड़ हुई।अभी भाकपा माओवादियों से मुठभेड़ जारी है। 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा व अनमोल दा का दस्ता शामिल है।

ग्रामीणों की मानें,तो करीब 8-10 किलोमीटर दूर तक बम के धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज गूंज रही है।इससे ग्रामीणों में दहशत है। जंगल से फायरिंग व बम धमाके की आवाज सुन बैठक कर रहे ग्रामीण भाग खड़े हुए। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तक भाकपा माओवादियों से पुलिस की मुठभेड़ जारी थी।