सरायकेला:जेवर दुकान में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से दौड़ाकर पकड़ा,पुलिस के हवाले..

 

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला मुख्य बाजार में दिन दहाड़े माँ भगवती ज्वेर्ल्स में घुस कर दो लोगों ने चोरी का प्रयास किया।परंतु दुकानदार की सजगता से दोनों चोर को पकड़ लिया गया और सरायकेला पुलिस के हवाले कर दिया गया।पकडाये दोनों चोर पश्चिम बंगाल के खडगपुर निवासी बाबु अली व शेख सैयद अली के रूप में बताए जा रहे है।दिन दहाडे सोना दुकान में चोरी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है।यह घटना दिन के लगभग 3:30 बजे के है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला मुख्य बाजार स्थित मां भगवती ज्वेलर्स पर दो व्यक्ति आये और कान की बाली खरीदने की बात कहा तो दुकानदार ने उन्हें कान की बाली दिखाया, इसके बाद उन्होंने काफी देर तक देखने लगे फिर हाथ साफ करते हुए एक कान की बाली की चोरी कर निकलने लगे। इतने में दुकान का मालीक विमल कुमार दास पहुंच गया और जब स्टाफ द्वारा कान की बाली की गिनती करने लगी तो उसमें कम मिला ।जिस पर उसने दुकान में लगे सीसीटीवी में देखा तो दोनों पॉकेट में भरते नजर आये तो दुकान मालिक ने बाईक से भाग रहे दोनों लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से पकड लिया।

दोनों को पकडने के पश्चात इसकी सुचना सरायकेला पुलिस को दिया गया। पुलिस पहुंच कर दोनों को अपने साथ थाना ले गयी। दिन दहाडे चोरी की घटना से दुकानदारों में जहां भय है।वहीं दुकान मालिक की सजगता से चोरी की घटना टल गयी।पुलिस ने बाईक डब्लुबी35सी9981 को बरामद कर लिया है।मामले पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि मामले जांच की जार रही है और प्राथमिकी की आगे की कारवाई जारी है।

error: Content is protected !!