चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सारंडा में तीन बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद…

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जराईकेला थाना क्षेत्र के हेंडेकुली के आसपास जंगल-पहाड़ी इलाके में तीन नक्सली बंकरों को ध्वस्त किया गया।इन बंकरों से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक कार्यालय को 6 अगस्त 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादी जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सली सामग्री छिपाकर रखे हुए हैं, ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके।इस सूचना के आधार पर 7 अगस्त को झारखण्ड पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने हेंडेकुली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी के दौरान हेंडेकुली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में तीन नक्सली बंकरों का पता लगाया और उन्हें ध्वस्त कर दिया।इन बंकरों से नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भारी मात्रा में सामग्री, हथियारों के उपकरण और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा और अन्य नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं। इनके खिलाफ झारखण्ड पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है।

सुरक्षा बलों की रणनीति

चाईबासा पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों के आखिरी गढ़ को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।सारंडा जंगल, जो लंबे समय से नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना रहा है, में सघन सर्च ऑपरेशन और सैनिटाइजेशन अभियान चलाए जा रहे हैं।इस सफलता को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बरामद की गई सामग्री-

1.तार सहित बैटरी
2.नक्सली हरी वर्दी
3.नक्सली काली वर्दी
4.जंगली जूता
5.पिट्टू
6.काला पटका
7.स्टील कंटेनर
8.काला पॉलिथीन
9.अन्य दैनिक उपयोग का सामान।

अभियान दल-
1.चाईबासा पुलिस
2.कोबरा 209 BN

error: Content is protected !!