Breaking:राँची पुलिस द्वारा कार्रवाई में अमन साव गिरोह से जुड़े कई अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार होने की सूचना है

राँची।राजधानी राँची में अमन साव गिरोह से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर राँची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अमन साव गिरोह से जुड़े कई अपराधियों को पकड़ा किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है।बताया गया कि सभी तीन अपराधियों से पुलिस नामकुम थाना में रखकर पूछताछ कर रही है।वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो अमन साहू गिरोह के अपराधी आकाश राय के साथ साथ एक महिला की भी तलाश कर रही है।बताया जा रहा है महिला किसी बड़े अपराधी से सम्बन्ध रखती है।

इन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है और हथियार बरमाद हुई है।

राँची से शाहरूख अंसारी हुआ था गिरफ्तार

लेवी के लिए गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाला अमन साहू गिरोह का शाहरुख अंसारी गिरफ्तार हुआ था। राँची और लातेहार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 19 जुलाई की देर रात कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडिया गांव से जमानत पर छूटे राजा अंसारी के घर से गिरफ्तार किया था।शाहरुख अंसारी चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, लातेहार और राँची जिले में कारोबारियों से लेवी के लिए गोलीबारी कर दहशत फैलाने का काम करता था।इसी दौरान पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहरुख अंसारी गिरफ्तार कर लिया था।

लेवी के लिए राँची में कुछ लोगों की हत्या करने जुटा था अमन साव गिरोह के अपराधी

लेवी के लिए राँची में कुछ लोगों की हत्या करने में जुटा अमन साव गिरोह का एक अपराधी 19 जुलाई को गिरफ्तार हुआ था।राँची एसएसपी और लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राँची पुलिस और लातेहार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अमन साहू गिरोह के अपराधी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनके पास से छह देसी पिस्टल, 127 राउंड गोली, समेत कई अन्य सामान बरामद किये थे। गौरतलब है कि राँचीऔर लातेहार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राँची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित महुआटोली में एक नवनिर्मित फ्लैट में छापेमारी किया गया था।किराए में रह रहा शाहरुख अंसारी और उसका सहयोगी आकाश राय भागने में में सफल हो गया था।