डागरा पिकेट में गूंजी गोली, सैप सूबेदार की मौत; सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

पलामू। जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डागरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। पिकेट में तैनात सैप के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारण की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों को सूचना देने के साथ साथी जवानों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!