जमशेदपुर में 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दृष्टिकोण से 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को बदला गया है और अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है, जबकि साइबर अपराध थाना के प्रभारी राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है।सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना भेजा गया है। वहीं संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी बनाया गया है।प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी, राजेंद्र कुमार मुंडा को परसुडीह थाना प्रभारी और भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना, शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी तथा नित्यनंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।

वीरेंद्र कुमार को मानगो अंचल निरीक्षक, अजय कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक और अभिषेक कुमार-1 को परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा कुमार इन्देश को बरसोल थाना प्रभारी, सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना प्रभारी, पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी और अशोक कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है।

धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी, मुकेश कुमार साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी, अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना और करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी बनाया गया है।पंचम तिग्गा को कदमा थाना प्रभारी और अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को नए पदस्थापन वाले थाना/प्रतिष्ठान में तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि पदाधिकारी प्रभार ग्रहण करते हुए अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाएंगे।

error: Content is protected !!