राँची: डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद हटाई गईं, अभिनंदन कुमार को मिली कमान

राँची।राजधानी राँची में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने डोरंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद को उनके पद से हटा दिया है। विभागीय आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।एसएसपी के इस फैसले के बाद डोरंडा थाना की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को सौंपी गई है। आदेश जारी होते ही उन्हें जल्द से जल्द पदभार ग्रहण करने और थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डोरंडा थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार ने संभाली ज़िम्मेदारी
डोरंडा थाना राजधानी का एक महत्वपूर्ण थाना माना जाता है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संवेदनशील मामलों के त्वरित निष्पादन की जिम्मेदारी भी रहती है। ऐसे में नए थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर अहम जिम्मेदारी होगी।एसएसपी राकेश रंजन की इस कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

