EMI वसूली के लिए गए फाइनेंस कर्मी पर जानलेवा हमला, 5 आरोपियों ने घेरकर पीटा,प्राथमिकी दर्ज…

 

 

राँची।राजधानी में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।EMI वसूली के सिलसिले में गए कर्मचारी को बुलाकर पांच लोगों ने घेर लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी।पीड़ित बिक्रम कुमार, जो फ्यूजन फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं, ने जगन्नाथपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वह धुर्वा पानी टंकी स्थित क्वार्टर नंबर 1876 में ग्राहक प्रियंका देवी के घर बकाया EMI की जानकारी लेने पहुंचे थे।

इस दौरान ग्राहक द्वारा उनके स्टाफ दीपक कुमार सिंह को कहीं और ले जाकर भुगतान कराने की बात कही गई। कुछ देर बाद फोन पर बताया गया कि 28 जुलाई तक भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद एक अन्य कॉल आया, जिसमें ग्राहक के भतीजे अमन सिंह ने सेक्टर-2 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बुलाया।पीड़ित के अनुसार, वहां पहुंचते ही अमन सिंह और उसके साथियों ने अभद्र व्यवहार किया और फोन कर तीन अन्य लोगों को बुला लिया।कुछ ही देर में कुल पांच लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि “मैनेजर को हाथ-पैर तोड़कर भेज देना है” और फिर जानलेवा हमला किया।

हमले में बिक्रम कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी।इसके बाद उन्हें नजदीकी पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर पर 5 टांके लगे और 48 घंटे तक निगरानी में रखा गया।घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!