मिहिजाम स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में सेवानिवृत चिरेका कर्मी की मौत, पिकअप वैन जब्त

 

जामताड़ा।मिहिजाम रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार सुबह सड़क पार करने के दौरान सेवानिवृत्त चिरेका कर्मी (चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना) की मौत हो गई।मृतक की पहचान चितरंजन रेलनगरी के फतेहपुर निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दिनेश सिंह शुक्रवार सुबह चित्तरंजन स्टेशन के समीप सड़क पार कर रहे थे।इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस सक्रिय हुई और झारखण्ड-बंगाल सीमा पर घेराबंदी कर पिकअप वैन को पकड़ लिया। इसके बाद वाहन को जब्त कर मिहिजाम थाना लाया गया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है।

error: Content is protected !!