देवघर:नगर,मधुपुर और बाबा मंदिर समेत कई थानों के प्रभारी बदले, एसपी ने जारी किया आदेश

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया गया है।देवघर के एसपी कार्यालय द्वारा जारी जिलादेश संख्या- 732/2026 के तहत जिले के सात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर उन्हें नए थानों व प्रतिष्ठानों में तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है।
महत्वपूर्ण थानों के थाना प्रभारियों को बदला गया है:
-इंस्पेक्टर राजीव कुमार : मधुपुर थाना प्रभारी.
-इंस्पेक्टर रवि ठाकुर : नगर थाना प्रभारी.
-इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता: बाबा मंदिर थाना प्रभारी.
-सब इंस्पेक्टर प्रियरंजन कुमार: चितरा थाना प्रभारी
-सब इंस्पेक्टर संदीप कृष्णा: मोहनपुर थाना प्रभारी.
-सब इंस्पेक्टर बिपिन कुमार : पुलिस लाइन.
-सब इंस्पेक्टर सालो हेम्ब्रम: पुलिस लाइन.

