गुमला:साप्ताहिक बाजार से युवक घर लौट रहा था,रास्ते में घात लगाए आपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी,छानबीन में जुटी है पुलिस

गुमला।गुमला के पुसो थाना क्षेत्र के लरंगो टंगरा टोली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लरंगो टंगराटोली गांव में रह रहे सुरसा गांव निवासी करीब 24 वर्षीय आफताब अंसारी की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक लरंगो सप्ताहिक बाजार से अपने घर लरंगो टंगराटोली लौट रहा था। लरंगो दराईर डुकू त्रिमुहानी सड़क के समीप तीन हथियारबंद लोगों के द्वारा अफताब अंसारी को घेर कर कन्नपटी में गोली मार दिया।जिसे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गया। गोली मारकर तीनों अपराधी पैदल ही कंडरा जंगल की ओर भाग निकले।बताया जा रहा है कि मृतक करीब दो साल से सुरसा छोड़कर अपने रिश्तेदार स्व.छेदी अंसारी के घर लरंगो टंगराटोली गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुसो पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर घटना से लरंगो साप्ताहिक बाजार होने के कारण पुरा बाजार में खलबली मच गई। घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं समाचार लिखे जाने तक सिसई, पुसो,घाघरा थाना के द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाकर अपराधियों की खोजबीन की जा रही थी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आफताब अंसारी का खानदानी जमीन-संपति को लेकर अपने गांव के रिश्तेदारों के साथ ही विवाद पहले से चल रहा था। इसे लेकर रिश्तेदारों से कई बार लड़ाई-झगड़ा भी पुर्व में हो चुका था। विवाद के कारण जान के डर से वह अपने मां-बाप,भाई बहनों के साथ पुरा परिवार सुरसा गांव को छोड़कर लरंगो टंगराटोली में स्व छेदी अंसारी के घर में दो वर्षों से रह रहा था। मृतक कुंवारा था।