इंटरनेट की प्रेम कहानी :मिस कॉल से हुई बात,फिर विधवा महिला (तीन बच्चों की माँ) का दिल नाबालिग लड़के पर आ गया,मुम्बई से शादी करने बिहार पहुँच गई

बिहारशरीफ। किस तरह इंटरनेट की दुनिया में बच्चों को छोड़िए बड़े भी बहक जा रहे हैं।अब ये ख़बर से पता चलेगा कि इस इंटरनेट की दुनिया में बच्चों के साथ बड़े भी कहाँ तक पहुंच जा रहे है। मुंबई निवासी एक तीन बच्चों को माँ (विधवा महिला)ने साबित कर दिया कि प्यार अंधा होता है। मिस कॉल और टिकटॉक से महिला की पहचान एक नाबालिग लड़के से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। प्यार में अंधी महिला, नाबालिग से शादी करने के लिए अपने परिवार को छोड़ बिहारशरीफ आ गई। जब किशोर के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वे हैरान रह गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला और नाबालिग लड़के को थाने ले आयी। बताया गया कि करीब चार माह से महिला नाबालिग लड़के से बातचीत कर रही थी। दोनों के बीच टिकटॉक और व्हाट्सएप पर चैटिंग भी हो रही थी। हालांकि, महिला को यह पता नहीं था कि उसका प्रेमी नाबालिग है। बातचीत के दौरान महिला ने किशोर का पता ले लिया। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद किशोर ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला गुरुवार को बिहारशरीफ में नाबालिग लड़के के घर पहुंच गई।

बिहारशरीफ में नाबालिग लड़के के घर पहुंची महिला शादी करने की जिद करने लगी। महिला को देखकर नाबालिग लड़के के परिवार वाले हैरान रह गए। मोहल्ले वालों की जब मामले की भनक लगी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सभी महिला को देखकर हैरान रहे गए। महिला विधवा है। उसके पति का पूर्व में देहांत हो चुका है और उसके तीन बच्चे भी हैं।पहले तो लोगों को समझ मे नहीं उसके बाद लोगों ने महिला को नबालिग लड़के से शादी करने की कैसे सोच ली।उन्हे बताया इसकी उम्र शादी करने का नहीं है और ये अभी नाबालिग है।देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।

समझा कर महिला को भेजा गया वापस:
इधर जब पुलिस को सूचना मिली तो नाबालिग और महिला को थाना लाया गया।दोनों को समझाया गया और फिर महिला के परजिनों को बुलाया गया।इस सम्बंध में डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के परिवार को मुंबई से बुलाकर दोनों को समझाया गया। जिसके बाद महिला पुनः परिवार के साथ मुंबई लौट गयी।

साभार: