Ranchi:पत्नी से तंग आकर पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी, बोकारो से आए ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप

 

राँची।राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पत्नी से परेशान एक पति ने थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें ससुराल पक्ष पर मारपीट, तोड़फोड़ और मोबाइल छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बूटी निवासी प्रेम नायक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शादी के महज 10 दिन बाद ही उसकी पत्नी शोभा देवी रात में किसी युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर वापस लाया था।

प्रेम नायक का आरोप है कि वर्तमान में भी उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से लगातार बातचीत करती है। जब वह इसका विरोध करता है, तो घर में विवाद और झगड़ा शुरू हो जाता है। आवेदन के अनुसार, 13 जून 2026 को हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया। इसके बाद बोकारो से उसके भाई, माता-पिता और अन्य परिजन राँची पहुंचे और घर में घुसकर प्रेम नायक और उसकी मां के साथ मारपीट की। घर में रखा पलंग तोड़ दिया। मोबाइल फोन छीनकर ले गए, जिसमें कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। प्रेम नायक ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं एक 8 वर्षीय बेटा और 3 वर्षीय बेटी। उसने पुलिस से परिवार को बचाने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!