हजारीबाग:चौपारण पुलिस ने लापता युवती को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

 

 

हजारीबाग।जिले के चौपारण थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के दम पर एक लापता युवती को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को ग्राम डुमरी निवासी प्रकाश कुमार ने अपनी बहन अदिति राज उर्फ पूर्णिमा कुमारी (20 वर्ष) के घर से अचानक कहीं चले जाने की सूचना चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौपारण थाना में कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया।

मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन छानबीन के आधार पर युवती का सुराग तलाशना शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने युवती को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद युवती को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय की अनुमति के पश्चात उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस सफल कार्रवाई से चौपारण पुलिस की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है। वहीं युवती के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!