धुर्वा में खुदकुशी मामला:एसएसपी की बड़ी कार्रवाई,दो एएसआई सस्पेंड,थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की अनुशंसा

​राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिसिया उत्पीड़न से तंग आकर एक वाहन चालक ने मौत को गले लगा लिया। इस आत्मघाती कदम के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने त्वरित और कड़ा एक्शन लिया है।एसएसपी ने केस के अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) जमादार लालमोहर पांडेय और उनके सहयोगी एएसआई जितेंद्र टुडू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, धुर्वा थाना प्रभारी को भी सस्पेंड करने की अनुशंसा जोनल आईजी से की गई है।वहीं एसएसपी ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा हटिया डीएसपी को दिया है।जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कारवाई की जाएगी।

इधर,धुर्वा थाना क्षेत्र DT क्वॉटर के समीप मृतक चालक प्रधान यादव के परिजनों ने शव के साथ धुर्वा थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।वरीय पुलिस अधिकारी के आश्वसन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

 

​क्या है पूरा मामला,पढ़ें पूरी खबर..

राँची में सनसनी: धुर्वा पुलिस के ‘जुल्म’ से हारा प्रधान! 5 पन्नों का सुसाइड नोट खोल गया खाकी के खौफनाक राज-


error: Content is protected !!