Ranchi:शराब दुकान से करकट तोड़कर उड़ाए लाखों के माल…दूसरी घटना में छत काटकर घुसे चोर,तिजोरी तोड़ी,सीसीटीवी डीवीआर भी ले उड़े

 

राँची।राजधानी में अब चोरों का निशाना शराब दुकानें बनने लगी हैं. ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित 001-COM RNC शराब दुकान का है, जहां चोरों ने दुकान का करकट तोड़कर लाखों रुपये के शराब और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.।दुकान में कार्यरत सुपरवाइजर महादेव सिंह (निवासी—इंदपुरी, सुखदेवनगर) के अनुसार, 13 जून की रात करीब 11 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 14 जून की सुबह करीब 10 बजे जब वे अपने सहयोगी के साथ दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान का करकट टूटा हुआ है और अंदर शराब की बोतलें बिखरी पड़ी हैं। इस मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

75 हजार कैश और 1.26 लाख की शराब गायब

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना और संबंधित कंपनी को दी गई। कंपनी अधिकारियों द्वारा स्टॉक मिलान करने पर पता चला कि काउंटर में रखा ₹75,000 नकद गायब है. बीयर व अन्य ब्रांड की शराब की पेटियां, जिनकी कीमत करीब 1,26,580 है, चोरी हो चुकी हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान हो सके।

 

छत काटकर घुसे चोर, तिजोरी तोड़ी—सीसीटीवी डीवीआर भी ले उड़े

इधर,राजधानी के व्यस्त अपर बाजार इलाके में चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से एक दुकान को निशाना बनाया। कोतवाली थाना क्षेत्र के वेस्ट मार्केट रोड स्थित दुकान में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने तिजोरी तोड़ी और नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए. दुकान मालिक महेन्द्र जैन (48 वर्ष), निवासी—नेमीचंद मदनलाल, वेस्ट मार्केट रोड, अपर बाजार के अनुसार, 13 जून की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. रविवार को दुकान बंद रहने के बाद सोमवार (15 जून) सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोली गई, तब चोरी की घटना का पता चला।

छत से एंट्री, कई दरवाजे तोड़कर पहुंचे तिजोरी तक

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया—छत के रास्ते लोहे की ग्रिल काटकर दुकान में घुसे. पहली मंजिल पर लगे दरवाजे को तोड़ा. फिर ग्राउंड फ्लोर पर आकर गेट और अंदर के कमरे के ताले तोड़े. अंत में तिजोरी वाले कमरे तक पहुंचकर तिजोरी को तोड़ दिया. नकदी और चांदी के सिक्के गायब कर दिया. चोरों ने तिजोरी से करीब 1,45,000 नकद और करीब 100 ग्राम चांदी के सिक्के चोरी कर लिए. इसके अलावा अलमारी में रखे केस को भी खंगालकर अपने साथ ले गए

 

error: Content is protected !!