लातेहार:जमीन विवाद में छोटे ने की बड़े भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी, पत्नी और बेटा भी गंभीर रूप से घायल,आरोपी फ़रार

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में जमीन विवाद ने गुरुवार देर रात को खूनी रूप ले लिया। आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी और बेटा भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पोटमाडीह निवासी कामिल बेक और उनके छोटे भाई पोलिकार्प बेक के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।शुक्रवार को दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि पोलिकार्प बेक ने कुल्हाड़ी से अपने बड़े भाई कामिल बेक पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कामिल बेक जमीन पर गिर पड़े।

पति को बचाने पहुंची उनकी पत्नी सलोमी बेक और पुत्र निलेश बेक पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया गया।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कामिल बेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि सलोमी बेक और निलेश बेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद सामने आया है।मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पोटमाडीह गांव में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणो के अनुसार,जमीन विवाद दो सालों से चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा भाई बहुत साल बाद असम से घर आया था। घर आने के बाद गांव सभा कर पंचो और परिवार की सहमति से दोनों भाई के बीच आपसी समझौते के बाद जमीन बांट दी गई थी।लेकिन मृतक बडे भाई कामिल द्वारा छोटे भाई के हिस्से के जमीन में गोबर खाद डाल दिया गया था। जब छोटे भाई के बेटे खेत जोतने गये देखा कि खेत पर खाद डाला गया है। जिससे लेकर सबसे छोटे बेटे ने कामिल के घर जाकर इस में पूछताछ की तो कामिल के परिवार के लोगों ने इस हमला कर दिया। किसी तरह वहां से निकलकर घर आकर घटना की जानकारी अपने पिता और भाईयों को दी।जिसके बाद छोटे भाई और उनके चारों बेटे डंडो से लैस होकर कामिल के घर आये, जहां जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कामिल के द्वारा घर में रखे टंगी निकलकर धमकाने लगा।तब छोटे भाई और उनके बेटे द्वारा टंगी छीनकर कर कामिल ब्रेक, उम्र 65 वर्ष, पन्ती सलोमी खाखा,उम्र 60 वर्ष और बेटे निलेश ब्रेक पर टंगी से तीनों सिर पर पीछे वार कर दिया।जिससे कामिल को सिर का गहरा चोट लगा।जिससे इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!