गिद्दी सी बूम बैरियर पर अज्ञात अपराधियों की फायरिंग, कर्मी बाल-बाल बचा

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के गिद्दी क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात अपराधियों ने गिद्दी सी स्थित बूम बैरियर पर चार राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि बूम बैरियर के अंदर मौजूद एक कर्मी बाल-बाल बच गया। फायरिंग की घटना के बाद इलाके के मजदूरों में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी बूम बैरियर के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उस समय बैरियर के अंदर वीरू नामक कर्मी मौजूद था, लेकिन वह सुरक्षित बच गया।

मजदूरों के मुताबिक, चलाई गई गोलियों में से एक गोली बूम बैरियर को आर-पार करते हुए निकल गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!