Ranchi: 2 साल पुरानी दुश्मनी में फिर फायरिंग, गोली लगने से एक घायल,जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।राँची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकदोरो गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति पर गोली चला दी गई। जानकारी के अनुसार, फिरोज अंसारी को गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पहले कांके सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक, गोली चलाने का आरोप अफसर अंसारी पर लगा है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व अफसर अंसारी पर फिरोज अंसारी के नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था, जिसके बाद वह जेल में था। हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद उसने कथित तौर पर फिरोज अंसारी को निशाना बनाकर फायरिंग की।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल घायल का इलाज जारी है।पुलिस आरोपी की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!