Ranchi:पुंदाग में 23 वर्षीय नर्स ने दी जान, पैथोलॉजी सेंटर में करती थी काम, सुसाइड नोट बरामद

​राँची।राजधानी के पुंदाग ओपी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है,जहाँ एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।मृतका की पहचान निशा टोप्पो के रूप में हुई है,जो मूल रूप से मंगलेश्वर टोप्पो की पुत्री थी।​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।​

​जानकारी के मुताबिक,निशा टोप्पो पेशे से एक नर्स थी और इलाके के ही एक पैथोलॉजी सेंटर में कार्यरत थी। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।शुरुआती सूत्रों और सुसाइड नोट के आधार पर यह बात सामने आ रही है कि युवती किसी युवक से एकतरफा प्यार करती थी, जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

​पुंदाग ओपी पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या युवती को किसी ने इस कदम के लिए उकसाया था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी शामिल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

error: Content is protected !!