हजारीबाग झील क्षेत्र बनेगा ‘No Vehicle Zone’: वाहनों के प्रवेश के लिए चिन्हित किए गए 5 ‘नो एंट्री पॉइंट्स’

 

​हजारीबाग। शहर के प्रसिद्ध झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और आम नागरिकों के लिए एक सुरक्षित तथा स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। पूरे झील क्षेत्र को अब चरणबद्ध तरीके से “No Vehicle Zone” (वाहन मुक्त क्षेत्र) के रूप में विकसित किया जा रहा है।​इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक (SP), नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक (CCR), सहायक नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त और ट्रैफिक थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से झील क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान झील परिसर में वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित पाँच प्रमुख स्थानों को ‘No Entry Points’ के रूप में चिन्हित किया गया है।

​१.त्रिमूर्ति चौक (Trimurti Chowk)
​२.एम्फीथिएटर (Ampi Theater) / CRPF की तरफ से आने वाली सड़क
​३.इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय (Indira Gandhi Balika Vidyalaya)
​४.आयुक्त आवास (Commissioner Awas)
​५.उपायुक्त आवास (DC Awas)

आगामी कुछ ही दिनों में इन सभी चिन्हित प्रवेश बिंदुओं से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस क्षेत्र में केवल पैदल चलने वाले नागरिकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, ताकि लोग बिना किसी प्रदूषण और दुर्घटना के डर के स्वच्छ वातावरण का आनंद ले सकें।

error: Content is protected !!